अवैध संबंध के आरोप में ग्रामीणों ने महिला-पुरुष को निर्वस्‍त्र कर घुमाया : जानिए कहां हुई घटना

सांकेतिक तस्‍वीर


झारखंड के दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के आरोप में एक बुजुर्ग व्यक्ति को कपड़े उतारकर घुमाया। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पिटाई से बुरी तरह जख्मी हुए महिला और पुरुष का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

खबर के मुताबिक, सुनील कुमार मंडल नाम के एक शख्स की एक आदिवासी महिला से बातचीत होती थी। ग्रामीण दोनों के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाते थे जबकि दोनों पहले से शादीशुदा हैं।

ग्रामीणों ने बीती रात को उन्हें एक साथ पकड़ लिया। तब 20-25 युवकों ने दोनों को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और कपड़े उतार दिए। जिसके बाद दोनों की घंटों तक पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को रस्सी से बांध कर गांव के कई टोले में घुमाया गया। घुमाने के बाद फिर से उन्हें बांध दिया गया।

पुलिस को जैसे ही इस मामले में सूचना मिली, दोनों को भीड़ के चंगुल से निकाला। दोनों को पुलिस थाने लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पीड़ित युगल ने अवैध संबंध होने से साफ तौर पर इनकार किया है। 

महिला का कहना है कि वह सुनील मंडल के खेत में काम करके लौट रही थी तभी उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया गया।

पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच और वारदात में शामिल अन्य लोगों को जल्द गिरफ्तार करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ