स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमले का खौफनाक वीडियो आया सामने, देखिए कैसे टूट पड़े हमालवर !


यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान कल होना है। 10 जिलों की कुल 57 सीटों के लिए कल वोट पड़ेंगे। इस बीच कुशीनगर की फाजिलनगर सीट पर कल सपा और भाजपा प्रत्‍याशी के समर्थकों में मारपीट का नया वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में गाड़ियों के काफिले पर पत्‍थरबाजी करते समर्थक साफ तौर पर नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने सपा प्रत्‍याशी स्‍वामी प्रसाद मौर्य की बेटी  संघमित्रा मौर्य, बेटे अशोक मौर्य सहित दोनों पक्षों के कुल दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कद लिया है।

कल फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के विशुनपुरा के पंचायत चाफ के खलवा टोला में सपा और भाजपा के समर्थकों में भिड़ंत हो गई थी। इस घटना में दोनों पक्षों के मारपीट और पथराव में आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। दोनों पार्टियों के काफिले में चल रहीं दर्जन भर गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं थीं।

इस मामले में भाजपा की ओर से बदायूं की सांसद व स्वामी प्रसाद की पुत्री संघमित्रा मौर्य व पुत्र अशोक मौर्य समेत दो दर्जन लोगों को नामजद किया गया है, जबकि सपा की ओर से तमकुही के ब्लॉक प्रमुख वशिष्ठ उर्फ गुड्डू राय व दुदही के प्रमुख पति लल्लन गोंड समेत एक दर्जन लोगों को नामजद किया गया है।

कल से लेकर आज तक इस घटना के कई अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक वीडियो में स्‍वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य हाथ में डंडा लिए जाती नजर आ रही हैं। पीछे-पीछे कुछ सुरक्षाकर्मी भी हैं।

वीडियो में दूसरी पार्टी के कुछ समर्थकों से उनकी तीखी बहस होती दिख रही है। एक अन्‍य वीडियो में गांव के एक संकरे और कच्‍चे रास्‍ते पर काफिले की कुछ गाड़ियां खड़ी नज़र आ रही हैं। वहां एक प्रत्‍याशी के कुछ समर्थक भी मौजूद हैं। 

दूसरी ओर से एक अन्‍य काफिले की गाड़ियां जैसे ही इन समर्थकों के बगल से गुजरती हैं, ये उन गाड़ियों पर पत्‍थर चलाने लगते हैं।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ