छत्तीसगढ़ के कांकेड़ में एक छात्रा ने एक शख्स पर कैद कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी दूसरों के सामने उसे अपनी बहन बताता था।
खबर के मुताबिक, छात्रा कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा ने बताया कि नवंबर 2021 में उसके मोबाइल पर एक मिस्ड कॉल आया था, जिसके बाद उसकी शख्स से बातचीत शुरू हुई। दिसंबर में आरोपी ने उसे मिलने के लिए एक जगह बुलाया, फिर जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के मुताबिक, दुष्कर्म की घटना को लेकर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसे दोबारा बातचीत करने पर मजबूर किया। छात्रा के मुताबिक, जनवरी में आरोपी उसे यह कहकर अपने पास बुलाया कि वो उसे रायपुर ले जाएगा। लेकिन वह उसे लेकर तमिलनाडु के एक शहर में पहुंच गया।
यहां आरोपी ने उसे एक महीने तक कैद में रखा और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इधर लड़की के परिजनों ने उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। लड़की ने बताया कि आरोपी उसे सुकमा छोड़ कर भाग गया, जिसके बाद वो किसी तरह घर पहुंच सकी है।
घर आने के बाद लड़की ने अपने परिजनों को सारी बातें बताई और पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया गया है। पीड़िता ने बताया है कि आरोपी तमिलनाडु के एक मिल में काम करता था। उसने मिल मालिक को कहा कि छात्रा उसकी बहन है।
तब मिल के मालिक ने उसे एक कमरा रहने के लिए दिया था। यहां उसने उसे कैद कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जल्दी ही लड़की को पता चला कि आरोपी पहले भी तीन शादियां कर चूका है। उसकी एक पत्नी उसके गांव में रहती थी, दूसरी पत्नी तमिलनाडु आने वाली थी और तीसरी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। जब उसे ये सारी बातें पता चली तो युवक ने उसे जुबान बंद रखने की धमकी भी दी थी।
पीड़िता की बात सुनने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर जाँच कर रही है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.