सुहागरात मनाने की कोशिश पर भड़की दुल्‍हन, काटा दूल्‍हे का प्राइवेट पार्ट ...फिर किया ये काम


उत्‍तर प्रदेश के कौशांबी जनपद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नई नवेली दुल्‍हन ऐसा कांड कर दिया, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। दुल्‍हन ने पहले तो पति के साथ सुहागरात मनाने से आनाकानी करती रही।

फिर जब पति ने एक दिन अपनी पत्‍नी संग शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो महिला ने अपने ही पति के प्राइवेट पार्ट पर दांत काट लिया। इससे पीड़ित शख्‍स बेड पर कराहने लगा। वहीं, नवविवाहिता नकदी और गहने लेकर फरार हो गई।

पुलिस को शक है कि ‘लुटेरी दुल्‍हन’ ने लूटपाट के कांड को अंजाम देने की नीयत से ही शादी की और सबकुछ लूटकर फरार हो गई। तहरीर के आधार पर स्‍थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पति के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम देने की यह घटना कौशांबी जनपद के कोखराज क्षेत्र के एक गांव की है। महिला ने शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करते हुए पति के प्राइवेट पार्ट पर दांत काट लिया।

पीड़ित शख्‍स ने बताया कि उनकी शादी मीरजापुर के विंध्‍याचल में 27 जनवरी को हुई थी। शादी समारोह प्रयागराज के एक गेस्‍ट हाउस में हुआ था। शादी के बाद ससुराल पहुंची युवती ने पति को सुहागरात के दिन भी शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिया।

युवक का कहना है कि उनकी पत्‍नी लगातार कोई न कोई बहाना बनाकर सुहागरात मनाने से आनकानी करती रही। 22 फरवरी की रात को युवक ने नई नवेली दुल्‍हन के साथ सुहागरात मनाने की कोशिश के तहत शारीरिक संबंध बनाना चाहा तो तो महिला ने उसे खौफनाक बना दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ