घर में अकेली बहू पर डोली ससुर की नीयत, तो दांत से काट दिया प्राइवेट पार्ट


घर में अकेली बहू को देखकर ससुर ने उसके कमरे में घुसकर जबर्दस्‍ती करने की कोशिश की। इसपर बहू ने अपने बचाव के लिए दांत से ही ससुर के प्राइवेट पार्ट को काट डाला। 


इसके बाद घायल अवस्था में ससुर घर से भागने लगा, लेकिन तबतक बहू ने शोर मचा दिया, जिसे सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने उसे दबोच लिया।


यह शर्मनाक घटना जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात घटी। महिला का कहना है कि उसका ससुर की शुरू से ही उसपर नीयत खराब थी।


महिला का पति बाहर रहकर नौकरी करता है। महिला ने आरोप लगाया कि ससुर शादी के बाद से ही उस पर बुरी नजर रखता था। अकसर अश्‍लील इशारे भी करता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। 


बुधवार रात करीब 12 बजे वह कमरे में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। पहले तो महिला ने बचने का भरपूर प्रयास किया, जब कोई उपाय नहीं दिखा तो दांत से ही प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। 


हमले में घायल ससुर दर्द से छटपटाने लगा और चिल्लाने लगा। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए तो बहू ने ससुर की हैवानियत की कहानी बयान की। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।


मौके पर पहुंची पुलिस ने दर्द से तड़प रहे अधेड़ को फौरन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर  होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर ने बताया कि दांत से काटने के कारण प्राइवेट पार्ट पर जख्म गहरा हुआ है। बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ