सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला, बेटी ने कही ये बात


यूपी के कुशीनगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव कर दिया गया। पथराव से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। 

इस मामले का आरोप भाजपा के समर्थकों पर लगाया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि उनके पिता पर बीजेपी के लोगों ने हमला कराया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हुए पथराव में करीब एक दर्जन गाड़ियों के शीशे फूट गए। पथराव सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने जा रहे थे। यह घटना खलवा पट्टी गांव में हुई। घटना के बाद सपाइयों में आक्रोश है।

घटना के बाद समर्थकों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, गोडरिया बाजार में सड़क जाम कर दी। 

वहीं BJP सांसद संघमित्रा मौर्य भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा, भाजपा शांति और दंगा मुक्त प्रदेश का बात करती है, आज उनके प्रत्याशी ने पिता पर हमला किया है। फाजिलनगर की जनता स्वामी प्रसाद मौर्य को जीत दिलाकर गुंडई का जवाब देगी। यहां हमें भी घेरा गया, पुलिस हमें बचा कर लाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ