रूस में 'बिहारी विधायक' की बात सुनकर आप हैरत में पड़ गए होंगे, पर ये सौ फीसदी हकीक़त है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के सत्ताधारी दल में बिहार के रहने वाले भारतवंशी डॉक्टर अभय कुमार सिंह (Abhay Kumar Singh) भी शामिल हैं।
अभय कुमार सिंह पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी से डेप्युटेट (भारत में विधायक के बराबर) डॉ. सिंह ने रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले को जायज ठहराया है. उन्होंने कहा कि युद्ध का फैसला लिए जाने से पहले संघर्ष टालने के लिए यूक्रेन को बातचीत के कई मौके दिए गए थे.
उन्होंने भारत और चीन का उदाहरण देकर स्थिति की व्याख्या करते हुए कहा कि कैसा होगा अगर चीन, बांग्लादेश में अपना सैन्य बेस स्थापित कर रहा हो.
एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि यूक्रेन अगर नाटो में शामिल हो जाता है, तो नाटो की सेना हमारे काफी करीब के इलाके तक आ जाएगी, क्योंकि यूक्रेन हमारा पड़ोसी देश है और ऐसा किया जाना समझौते का उल्लंघन होगा.
डॉ. अभय कुमार सिंह ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति और संसद के पास यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के अलावा कोई भी रास्ता नहीं था.
हालांकि,उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ न्यूक्लियर हमले की संभावना से इनकार किया है. उन्होंने कहा है कि पुतिन ने घोषणा की है कि न्यूक्लियर ड्रिल्स दूसरे देश द्वारा रूस पर हमले के हालात के मद्देनजर की जा रहीं थी.
गए थे डॉक्टरी पढ़ने, लड़ गए चुनाव
सिंह का जन्म बिहार के पटना में हुआ था. वे साल 1991 में मेडिसिन की पढ़ाई के लिए रूस चले गए थे. इसके बाद वे भारत आए और डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस की, लेकिन बाद में उन्होंने दोबारा रूस का रुख किया और जल्द ही फार्मास्यूटिकल्स का व्यापार शुरू कर दिया. उन्होंने साल 2015 में पुतिन की पार्टी की सदस्यता ली और 2018 में कुर्स्क से प्रांतीय चुनाव जीता.
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.