ब्रिटेन में 67 साल के एक शख्स कोलमैन फोलान ने 91 साल की महिला जोआन ब्लास से शादी की और शादी के कुछ महीने बाद महिला की मौत हो गई।
मौत के बाद उसकी करोड़ों रुपये की जायदाद कोलमैन के नाम हो गई, लेकिन इस बात से जोआन के परिवार वाले खुश नहीं हैं।
उनका आरोप है कि जब जोआन से शादी रचाई थी, तब वो Dementia से ग्रसित थीं, यानी वो सोचने-समझने की क्षमता खो चुकी थीं।
जोआन की मौत के बाद उनकी 2 करोड़ रुपये से अधिक की प्रॉपर्टी कोलमैन के नाम हो गई। अपनी मां जोआन ब्लास की संपत्ति से वंचित रहने के बाद उनके बेटों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई।
मृतका महिला के बेटे माइकल (53) और बेटी फ्रैंक्स (62) ने दावा किया कि उन्हें मां की शादी के बारे में पता ही नहीं था। कोलमैन ने गुप्त तरीके से उनकी मां जोआन से शादी कर ली थी।
मृतका के परिजनों की मानें तो कोलमैन ने ही उनकी मां का अंतिम संस्कार करवाया था और उन्हें बेनाम कब्र में दफनाया दिया।
बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उनका एक करोड़ रुपये से ज्यादा का घर कोलमैन के नाम हो गया। घर का कुछ ही हिस्सा बच्चों के नाम था। इतना ही नहीं महिला की 35 लाख रुपये से ज्यादा की सेविंग भी कोलमैन की हो गई।
वहीं कोर्ट ने भी जोआन के बेटे-बेटी द्वारा किए गए केस को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कोलमैन ने धोखे से जोआन से शादी की थी। फिलहाल, जोआन के बेटे ने इसकी शिकायत दूसरी जगहों पर करना जारी रखा है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.