पंजाब के लुधियाना में गुरुद्वारे का पुजारी एक 15 साल की मानसिक रूप से दिव्यांग लड़की से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार हुआ है।
65 साल का आरोपी पिछले तीन महीने से बच्ची का रेप कर रहा था और गर्भधारण से बचने के लिए उसे गर्भनिरोधक देता था। आरोपी पुजारी का नाम सोहन सिंह उर्फ सोहनी है, जो कि पीड़िता का पड़ोसी है।
मामला 26 मार्च को तब सामने आया, जब पीड़िता की मौसी ने लड़की को गोलियां खाते हुए देखा था। जब उन्होंने पूछताछ की, तो लड़की ने बताया कि सोहन सिंह उर्फ सोहनी ने उसे स्वास्थ्य में सुधार के लिए ये गोलियां दी हैं।
लड़की ने यह भी खुलासा किया कि सोहन सिंह ने उसके लिए एक मोबाइल फोन खरीदा था। लड़की ने आगे कहा कि आरोपी उसके साथ बलात्कार करने से पहले कुछ गोलियां खाता था।
माछीवाड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मसीह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.