भारतीय रेलवे से एक बार फिर यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। ये बड़ी सुविधा बहाल करने का ऐलान किया है।
दरअसल रेल मंत्रालय ने लंबी दूरी की ट्रेनों में फिर से यात्रियों को कंबल और बेडिंग देने का ऐलान किया है। भारतीय रेलवे ने मार्च-2020 से यात्रियों को चादर, तकिया और कंबल देना बंद कर दिया था।
कोरोना महामारी की वजह से यात्रियों को ये सुविधा नहीं मिल रही थी, लेकिन अब रेलवे ने तत्काल प्रभाव से इस सेवा को लागू करने का ऐलान किया है।
यानी आज से यात्रियों को सफर के दौरान कंबल और चादर मिलेंगे। कोरोना के मामले घटते ही लगातार यात्रियों द्वारा इसकी डिमांड की जा रही थी।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.