भारत में इस साल सिट्रोएन कंपनी अपनी दूसरी कार लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पिछले साल सिट्रोएन सी3 के लुक और फीचर्स को अनवील करने के बाद कंपनी अब इस साल जून में अपनी माइक्रो एसयूवी को लॉन्च करने जा रही है।

इस कार का मुकाबला टाटा की माइक्रो एसयूवी टाटा पंच के साथ है। साथ ही निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी से भी टक्कर होगा।

4 मीटर से छोटी इस माइक्रो एसयूवी में चौड़ी ग्रिल, डिजाइनर हेडलैंप, एंगुलर विंडशील्ड प्लेसमेंट, फ्लैट बॉनट है।

इसके अलावा फ्लैट रूफ, बॉडी में चारों तरफ ब्लैक क्लैडिंग, फ्रंट बंपर पर ऑरेंज एलिमेंट और डुअल टोन डायमंड कटअलॉय व्हील्ज के साथ ही 315 लीटर का बूट स्पेस है।

सिट्रोएन सी3 में डुअल टोन इंटीरियर के साथ ही प्रीमियम फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, 10 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 3 USB पोर्ट, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील्ज, अडजस्टेबल सीट्स, ऑटोमैटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, मल्टीपल एयरबैग्स भी हैं।

सिट्रोएन सी3 में 1.2 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा होगा और यह 5 स्पीड मैनुअल और डीसीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन से लैस होगी।

Citroen C3 की संभावित कीमत 6-10 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यही वजह है कि असली मुकाबला टाटा पंच से ही है।