PM मोदी ने मंदिर में भजन मंडली के साथ जमकर बजाया मंजीरा : देखिए वीडियो


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविदास जयंती के मौके पर दिल्ली के करोल बाग स्थित रविदास मंदिर पहुंचे।  वहां पीएम मोदी ने दर्शन के बाद वहां मौजूद महिलाओं संग कीर्तन में हिस्सा लिया और मंजीरा भी बजाया। 

पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी कुछ तस्वीरें और एक वीडियो पोस्ट किया है। मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'रविदास जयंती के पुण्य अवसर पर आज मैंने दिल्ली के श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर जाकर दर्शन किए।सभी देशवासियों को रविदास जयंती की शुभकामनाएं।'

पीएम मोदी के ट्वीटर हैंडल पर डाले गए वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें -

https://twitter.com/narendramodi/status/1493808509464772611?t=jy2SmltPuZuVYRkItzBVrw&s=19

मोदी ने मंगलवार कहा कि संत रविदास ने जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। पीएम ने ये भी कहा कि मेरी सरकार ने हर कदम और योजना में गुरु रविदास की भावना को आत्मसात किया है।

इसके अलावा आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी स्थित संत रविदास मंदिर जाएंगे।रविदास मंदिर में पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं के साथ भजन में हिस्सा लिया। मोदी ने खुद वीडियो ट्वीट कर इन पलों को बेहद खास बताया।

इससे पहले सुबह पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने वहां स्थित रविदास मंदिर में पूजा की थी। सीएम ने वहां सुबह चार बजे दर्शन किए थे।

बनारस के ही सीरगोवर्धन गांव में संत रविदास का जन्म हुआ था। यहां हर साल रविदास जयंती पर समारोह होता है। इसमें शामिल होने के लिए पंजाब से लाखों श्रद्धालु आते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ