कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आपको पैसों की जरूरत है तो अब आप आसानी से अपने पीएफ खाते से कभी भी घंटे के भीतर 1 लाख रुपये निकाल सकते हैं।
जी हां, आप अपने Employees Provident Fund (EPF) से एक लाख रुपये एडवांस PF बैलेंस (PF Balance) से अब कभी भी निकाल सकते हैं।
किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी हो तो आप इसका लाभ अब ले सकते हैं।
EPFO ने सर्कुलर जारी कर यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक कोरोना या फिर किसी भी तरह की गंभीर बीमारी में आप इसका उपयोग कर सकते हैं।
इससे पहले मेडिकल बिल जमा करने के बाद पैसा मिलता था लेकिन ये मेडिकल एडवांस पहले वाली सर्विस से अलग है। इसमें आपको कोई भी बिल नहीं जमा करना है. आपको बस अप्लाई करना है और पैसा आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।
ऐसे निकालें पैसे
- www.epfindia.gov.in वेबसाइट के होम पेज पर COVID 19 टैब के अंतर्गत ऊपर दाहिनी तरफ के कोने में ऑनलाइन एडवांस क्लेम ले सकते हैं।
- https://unifiedportalmem.epfindia.gov.in/memberinterface
- ऑनलाइन सेवाओं पर जाएं।
- क्लेम (फॉर्म 31,19,10 सी एवं 10 डी) अपने बैंक खाते के अंतिम 4 अंक दर्ज करें और सत्यापित करें. इसके बाद Proceed for Online Claim पर क्लिक करें।
- ड्रॉप डाउन से PF Advance को चुनें (Form 31)। अपने कारण का चुनाव करें। अपेक्षित राशि दर्ज करें और चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करें और अपना पता दर्ज करें।
- Get Aadhaar OTP पर क्लिक करें और आधार लिंक्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP लिखें.
- इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपका क्लेम फाइल हो जाएगा।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.