Maruti Suzuki ने लॉन्‍च किया Baleno का नया अवतार : जानिए कीमत और फीचर्स


देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी 2022 Maruti Suzuki Baleno को लॉन्च कर दिया है। इसमें पिछले मॉडल के मुकाबले कई फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। लुक और स्‍टाइलिंग में भी बदलाव किए गए हैं।

कंपनी ने इसे 6.35 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। इसका टॉप एंड वैरिएंट पर 9.49 लाख रुपये तक जाता है।


बेहतर अनुभव के लिए इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं। भारतीय बाजार में इसका टाटा अल्ट्रॉज और ह्ययूंदै आई20 जैसी कारों से सीधा मुकाबला है।


नए मॉडल को बिल्कुल नए डिजाइन लैंग्वेज Crafted Futurism पर बनाया है। यात्री और ड्राइवर की सुरक्षा के लिए इसमें 20 से भी ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।


बाहरी हिस्से में क्रोम गार्निश, दूसरी डिजाइन के पैने एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और एलईडी डीआरएल मिले हैं, वहीं साइड मिरर्स पर लगे इंडिकेटर्स और क्रोम हैंडल्स पुराने मॉडल से लिए गए हैं। 


बेलेनो का पिछला हिस्सा अब पहले से भी ज्यादा आकर्षक हो गया है। इसकी टेललाइट्स अब काफी पतली हो गई हैं. इन्हें एल-शेप डिजाइन दी गई है और ये नए एलईडी सिग्नेचर के साथ आए हैं. 


सेफ्टी के मामले में भी ये कार पहले से बहुत ज्यादा बेहतर हो गई है. इनमें 6 एयरबैग्स (ड्राइवर, को-ड्राइवर, साइड और कर्टेन), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) के साथ हिल होल्ड असिस्ट, एबीएस के साथ ईबीडी शामिल है।


इसके अलावा हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर, LED फॉग लैंप्स दिए गए हैं।

इसमें हाई टेंनसाइल और अल्ट्रा हाई टेंनसाइल स्टील का इस्तेमाल किया गया है। सुरक्षित राइडिंग के लिए हेड अप डिस्प्ले(HUD) दिया गया है।


पार्किंग के लिए 3डी व्यू वाला 360 डिग्री व्यू कैमरा दिया गया है। इसमें इन-बिल्ट नेक्स्ट जेनरेशन 'सुजुकी कनेक्ट टेलेमेटिक्स सिस्टम' दिया गया है।




लग्जरी कारों वाले कई नए हाई एंड फीचर्स 

नई बलेनो में कई  शानदार और हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं। इनमें हेड्स-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री व्यू कैमरा, 9-इंच स्मार्टप्ले, प्रो प्लस सिस्टम के साथ आर्किमीज ट्यूनिंग शामिल हैं। बलेनो की नई जनरेशन में सबसे बड़ा बदलाव सुजुकी कनेक्ट ऐप है, जो 40 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स मुहैया कराता है। ये कनेक्टेड फीचर्स इंटरनेट से चलते हैं जिनमें अमेजॉन ऐलेक्सा शामिल है।


बिना खरीदे इस तरह ला सकते हैं घर

मारुति सुजुकी ने नई बलेनो को सब्सक्रिप्शन पर भी उपलब्ध करा दिया है। यानी इसका आनंद लेने के लिए कार खरीदना जरूरी नहीं, आप मासिक किराये पर भी कंपनी से इसे हासिल कर सकते हैं। इस पेशकश के तहत 13,999 रुपये के मासिक किराये पर बिना खरीदे नई बेलेनों कार को घर ला सकते हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ