- LIC IPO : में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के पॉलिसीधारकों को मिलेगा शेयर के दाम में छूट का लाभ
- In LIC IPO, the policyholders of Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana (PMJJBY) will get the benefit of discount in share price.
देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) की आईपीओ 11 मार्च को शेयर बाजार में आने वाली है।
इसे लेकर चारों तरफ चर्चा तेज है। इस बीच एसआईसी ने साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के पॉलिसीधारक भी एलआईसी आईपीओ (LIC IPO) में छूट का लाभ ले सकेंगे।
पिछले हफ्ते दायर किए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, एलआईसी के पात्र पॉलिसीधारकों को आईपीओ में रिजर्वेशन दिया जाएगा।
इसके तहत प्रति व्यक्ति अधिकतम बोली राशि 2,00,000 रुपये से अधिक नहीं होगी, इस पर पूरी तरह से सख्ती रहेगी।
बोली खुलने की तारीख तक एलआईसी की एक या अधिक पॉलिसी हैं और जो भारत के निवासी हैं, वे पॉलिसीधारक रिजर्वेशन के तहत आवेदन कर सकते हैं।
पॉलीसीधारकों को कुल 10 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा खुदरा निवेेशकों के लिए 35 फीसदी आरक्षण है। एलआईसी के कर्मचारियों के लिए भी 5 फीसदी आरक्षण रहेगा।
बता दें कि सरकारी बीमा कंपनी 11 मार्च को 8 अरब डॉलर का होगा आईपीओ लॉन्च करने जा रही है। यह देश मेंअब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।
जानकारी के मुताबिक देश के इतिहास का यह सबसे बड़ा आईपीओ 11 मार्च से एंकर निवेशकों (Anchor Investors) के लिए खुल सकता है। मामले से जुड़े सूत्रों ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को यह जानकारी दी है।
LIC IPO सीधे आम निवेशकों के लिए न खुलने की खबर के कारण लंबे समय से इसमें निवेश का इंतजार कर रहे निवेशकों को झटका लगा है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक अरब डॉलर का यह आईपीओ (LIC IPO) इसके कुछ ही दिन बाद अन्य निवेशकों के लिए भी खुल सकता है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.