LIC IPO Date का आखिर हो गया ऐलान, जानिए कब मिलेगा आपको निवेश का मौका


  • 11 मार्च को  एंकर निवेशकों के लिए जारी होगा 8 अरब डॉलर का इश्‍यू, खुदरा निवेशकों को बाद में मिलेगा मौका
  • An issue of $ 8 billion will be issued for anchor investors on March 11, retail investors will get a chance later


भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी (LIC) ने निवेशकों का इंतजार खत्म करते हुए अपने आईपीओ की तारीख का ऐलान कर दिया है। सरकारी बीमा कंपनी 11 मार्च को 8 अरब डॉलर का होगा आईपीओ  लॉन्‍च करने जा रही है। यह देश मेंअब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।


जानकारी के मुताबिक देश के इतिहास का यह सबसे बड़ा आईपीओ 11 मार्च से एंकर निवेशकों (Anchor Investors) के लिए खुल सकता है। मामले से जुड़े सूत्रों ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को यह जानकारी दी है। 



LIC IPO सीधे आम निवेशकों के लिए न खुलने की खबर के कारण लंबे समय से इसमें निवेश का इंतजार कर रहे निवेशकों को झटका लगा है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक अरब डॉलर का यह आईपीओ (LIC IPO) इसके कुछ ही दिन बाद अन्य निवेशकों के लिए भी खुल सकता है।


LIC IPO की तारीख की घोषणा के बाद शेयर बाजार में आज कई बीमा कंपनियों के शेयर में भारी बिकवाली देखी गई। कहा जा रहा है कि LIC IPO में निवेश के लिए निवेशक इन कंपनियों से अपना पैसा निकाल रहे हैं, जिससे इनके शेयरों में यह गिरावट आई है। 


सूत्रों ने बताया कि LIC IPO के लिए कंपनी को मार्च के पहले हफ्ते में नियामकीय मंजूरी (Regulatory Approval) मिल सकती है। इसके बाद आईपीओ के लिए प्राइस बैंड (LIC IPO Price Band) तय होगा। 


एलआईसी इस समयसीमा पर ही आईपीओ लॉन्च करने की दिशा में काम कर रही है, क्‍योंकि सरकार किसी भी तरह से एलआईसी के आईपीओ को मार्च महीने में ही लॉन्च करना चाहती है। सरकार वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अपने वित्तीय घाटे को लक्ष्य के मुताबिक जीडीपी के 6.4 फीसदी पर लाना चाहती है।



आईपीओ के जरिये सरकार LIC में अपनी 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर करीब 8 अरब डॉलर यानी 60,000 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके लिए एलआईसी ने बीते रविवार को सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन किया था। 


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ