जाना है वैष्‍णो देवी, तो ये रहा IRCTC का बेहतरीन पैकेज : महज़ 10,400 रुपये में मिलेंगी सारी सुविधाएं

  • वैष्‍णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के ल‍िए अच्छी खबर, सस्‍ते में म‍िल रही है यह शानदार सुव‍िधा



माता वैष्‍णो देवी के दर्शन करने का प्‍लान बना रह श्रद्धालुओं के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है।

आईआरसीटीसी (IRCTC) वैष्‍णो देवी जाने वाले यात्र‍ियों के ल‍िए एक टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में वैष्‍णो देवी के अलावा भी कई जगह घूमने का मौका है।

8 से 9 द‍िन का है यह टूर

आईआरसीटीसी की तरफ से 19 मार्च से 'भारत दर्शन पर्यटक ट्रेन' चलाने की तैयारी है।इस ट्रेन में स्‍लीपर और थर्ड एसी दोनों तरह के कोच होंगे। स्‍लीपर के ट‍िकट के ल‍िए 8510 रुपये और थर्ड एसी के ल‍िए 10,400 रुपये देने होंगे। 19 मार्च से शुरू होकर यह यात्रा 27 मार्च को समाप्‍त होगी।

टूर पैकेज में यह सब है?

वैष्‍णो देवी मंद‍िर में दर्शन के अलावा आगरा का ताजमहल और वहां मौजूद क‍िले घूमेंगे। इसके बाद मथुरा कृष्‍ण भूम‍ि, अमृतसर स्‍वर्ण मंद‍िर, वाघा सीमा, मनसा देवी और हर‍िद्वार में गंगा आरती के दर्शन करेंगे।

ये सुव‍िधाएं भी हैं

- रात को आराम करने के ल‍िए धर्मशाला की सुव‍िधा।

- ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी।

- दर्शन के ल‍िए मंद‍िर तक पहुंचने के ल‍िए टैक्‍सी और वहां से आने की भी सुव‍िधा।

ऐसे होगी बुक‍िंग

आईआरसीटी की ऑफिशियल वेबसाइट irctctourism.com पर टिकट बुक होगा। ऑफलाइन भी काउंटर से हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ