कानपुर की मेयर ने सोशल मीडिया पर डाली वोट डालने की तस्‍वीर, नियम तोड़ने की FIR दर्ज


  • कानपुर की मेयर ने सोशल मीडिया पर डाली वोट डालने की तस्‍वीर, नियम तोड़ने की FIR दर्ज
  • Kanpur Mayor posted a picture of casting vote on social media, FIR registered for breaking the rules

उत्‍तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में चुनाव नियमों के उल्‍लंघन की खबर सामने आई है। यहां की मेयर प्रमिला पांडेय पर मतदान की गोपनीयता भंग करने का आरोप लगा है. 

जानकारी के मुताबिक मेयर प्रमिला पांडेय (Mayor Pramila Pandey) ने कानपुर के हडसन स्‍कूल में बने मतदान केंद्र में वोट डाला था. आरोप है कि इस दौरान उन्‍होंने नियमों को ताक पर रखते हुए न केवल तस्‍वीरें खिंचवाईं, बल्कि उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया. 


उन्‍होंने ईवीएम पर भाजपा (BJP) को वोट डालने का बटन दबाते हुए अपनी तस्‍वीर भी शेयर की है, जो कि मतदान की गोपनीयता को भंग करने के तहत आता है. 


कानपुर के जिलाधिकारी के आदेश पर इसे लेकर मेयर के खिलाफ मतदान की गोपनीयता भंग करने से संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है. 


बता दें कि इसी तरह पहले चरण के चुनाव के दौरान आगरा के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में दो वोटर्स ने बूथ के अंदर वोट डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया था. 


वीडियो वायरल होने  के बाद जिलाधिकारी पीएन सिंह ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए थे. थाना बरहन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ