कॉलेज की इस फ्रेंड के साथ अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल ने रचाई शादी, शामिल हुए कई बॉलीवुड स्‍टार


रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल ने 20 फरवरी को अपनी मंगेतर कृशा शाह से शादी की है। दोनों की तमाम तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

जय अनमोल और कृशा की यह शादी अनिल अंबानी के मुंबई के बांद्रा स्थिति पाली हिल आवास पर हुई। यहां सुनील दत्त से लेकर दिलीप कुमार के घर हैं।

अनमोल और कृशा की सगाई दिसंबर 2021 में हुई थी। इसके बाद 18 फरवरी 2022 से मेहंदी सेरेमनी के साथ उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हुई।

कृशा शाह मुंबई में पैदा हुई हैं और वे सामाजिक कार्यकर्ता हैं। कृशा लव नॉट फियर कैंपेन की वकालत करती हैं। वे इसके जरिए मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता फैलाती हैं। कृशा अपने भाई मिशाल शाह के साथ डिस्को नाम की कंपनी चलाती हैं। वे इसकी सीईओ हैं।

शादी में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, उनकी बेटी ईशा अंबानी और टीना अंबानी की ननद दीप्ति सालगांवकर और नीता की ननद नीना कोठारी भी शामिल हुईं। कार्यक्रम में जया बच्चन, श्वेता बच्चन समेत कुछ बॉलीवुड हस्तियां भी मौजूद रहीं।

  • ये भी पढ़ें 

चरम सुख पाने के लिए पत्‍नी ने पति के साथ कर दिया ऐसा भयंकर काम, आफत में पड़ गई जान


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ