- Big accident in IPL auction: Auctioneers fell from the stage after fainting
आईपीएल क्रिकेट लीग के 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में बेंगलुरु में हो रही है। नीलामी के दौरान एक बड़ी घटना हुई। नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स (Hugh Edmeades) बेहोश होकर मंच से गिर गए। उस समय वह श्रीलंका वनिंदु हसरंगा की बोली लगवा रहे थे।
नीलामी के दौरान ऑक्शनर ह्यू एडमीड्स की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके कारण वह स्टेज से नीचे गिर गए. इसे देखकर वहां हर कोई हैरान रह गया.
ह्यूज एडमीड्स पिछले तीन बार से आईपीएल का ऑक्शन करवा रहे हैं. दोपहर 12 बजे ऑक्शन की शुरुआत हुई थी, अभी दूसरा सेट ही चल रहा था इस बीच ह्यूज एडमीड्स की तबीयत अचानक बिगड़ी और वह स्टेज से गिर गए.
श्रेयस अय्यर ऑक्शन में अब तक सबसे महंगे बिके खिलाड़ी हैं। श्रेयस इस ऑक्शन के पहले 10 करोड़ी बन गए हैं। अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ में खरीदा है। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे।
नीलामी में अब तक सबसे ज्यादा फायदा हुआ है, पूर्व अफ्रीकी कप्तान फॉफ डु प्लेसिस को, जिन्हें 7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा है। उनकी वैल्यू में 337 फीसदी इजाफा हुआ।
इस नीलामी में नए नवेले क्रिकेटर्स पर जमकर धन वर्षा हुई। युवा ओपनर देवदत्त पडिक्कल को बेंगलुरु ने 7.75 करोड़ में खरीदा। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले पडिक्कल की बोली 40 सेकंड में ही 4 करोड़ पार कर गई थी।
इसी तरह हर्षल पटेल को 10.75 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, पिछले साल उनकी सैलरी 20 लाख थी यानी अब इसमें 53 गुना इजाफा हुआ है। नीतीश राणा को 8 करोड़ में केकेआर ने खरीदा।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.