बिहार सरकार में नौकरी का कल तक है मौका : इन विभागों में होगी बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

  • बिहार सरकार में वैकेंसी 2022 : बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने कई पदों पर निकाली हैं भर्तियां 
  • Bihar government vacancy 2022 : Bihar Technical Service Commission has invited applications for various posts.


बिहार सरकार में नौकरी करने का युवाओं के पास शानदार मौका है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने जॉब नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मंगवाए हैं। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए योग्य हैं वे कल यानी 23 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती विज्ञापन के अनुसार, 958 नर्सिंग ट्यूटर और टूरिंग वेटनरी मेडिकल ऑफिसर की भर्ती की जाएगी।

आवेदन करने के लिए btsc.bih.nic.in पर जाना होगा। यहीं पर सारी जानकारी भी उपलब्ध है।

शैक्षिक योग्यता

नर्सिंग ट्यूटर पदों के लिए एमएससी नर्सिंग (Msc Nursing) या बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) और एडमिनिस्ट्रेशन की शिक्षा चाहिए. वहीं टूरिंग वेटनरी मेडिकल ऑफिसर के लिए बीवीएससी (BvSC) और एएच (AH) की डिग्री हो।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 200 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीवारों को 50 रुपये भुगतान करना होगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ