दिल्ली पुलिस ने 24 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी अमन ने बताया कि उसने युवती की हत्या के बाद अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए थे।
खबर के मुताबिक कौशिक एन्क्लेव स्थित घर में रहने वाले दंपती के घर में युवती की लाश मिली थी। जब पत्नी घर लौटी तो उसने घर में शव देखकर पुलिस को फोन कर बताया।
पुलिस को हत्या का शक उसके पति पर था। वह फरार था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई। टीम टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपी का सुराग जुटाने में लगी थी, लेकिन आरोपी ने अपने फोन बंद कर दिए थे। तभी मथुरा में आरोपी का फोन एक्टिव हुआ।
इसके बाद टीम मथुरा के लिए रवाना हो गई लेकिन आरोपी ने अपना ठिकाना बदल दिया। वह जयपुर में छिप गया, लेकिन देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी। वह यौन कुंठित था और अपनी पत्नी की सहेली को शिकार बनाना चाहता था। इसलिए वह उसे साड़ी खरीदने के बहाने लेकर अपने साथ लाया और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की।
जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसका गला घोंट दिया और शव के साथ संबंध बनाए। इसके बाद घर में ताला लगा कर मथुरा फरार हो गया।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.