आरोप है कि उसने पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाली महिला ने थाने में शिकायत दी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके दामाद जितेंद्र ने उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
उसने काफी समय तक पीड़िता को शिकार बनाया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। आरोपी ने किशोरी का गर्भपात करा दिया।
इसके बाद आरोपी ने किशोरी की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.