कारें बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने आज वैगनआर के फेस लिफ्ट वर्जन (2022 WagonR facelift version) को लॉन्च कर दिया है.
WagonR के इस नए अवतार की शुरुआती कीमत 5.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. हालांकि इसके टॉप वर्जन की कीमत 7.10 लाख रुपये तक जाती है.
इसे तीन इंजन ऑप्शन 1.0-लीटर के-सीरीज डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन और 1.2-लीटर इंजन में पेश किया गया है. इसके अलावा यह 1.0-लीटर इंजन के साथ कंपनी-फिटेड S-CNG वैरिएंट में भी आएगी. वैगनआर एस-सीएनजी की कीमत 6.81 लाख (एक्स-शोरूम) है.
फेस लिफ्ट वर्जन में WagonR के इंटीरियर और डिजाइन में कंपनी की ओर से काफी बदलाव किए गए हैं. नए फीचर्स की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट में आईएसएस और एजीएस वेरिएंट में हिल होल्ड असिस्ट के साथ जोड़ा गया है.
इसके अलावा कार में 4 स्पीकर के साथ 17.78 सेमी (7″) स्मार्टप्ले स्टूडियो स्मार्टफोन नेविगेशन दिया गया है. ग्राहकों को कनेक्टेड ड्राइविंग अनुभव प्रदान करने के लिए इसमें क्लाउड-बेस्ड फीचर्स में मिलेंगे.
कार को दो ड्यूल टोन कलर जैसे गैलेंट रेड विद ब्लैक रूफ और मैग्मा ग्रे विद ब्लैक रू समेत कई नए रंग विकल्पों में भी पेश किया गया है.
वैगनआर के इस नए मॉडल में हमको सभी प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम और 7 इंच की टचस्क्रीन वाली सीट देखने को मिलेगी, बता दें की इनको इंफोटमेंट सीट कहा जाता है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.