झारखंड में हेमंत सरकार ने कई जिले के उपायुक्तों को बदल दिया है। कुछ आईएएस को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 25 फरवरी को जारी कर दिया है। सूची के मुताबिक प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं-
- गुमला के उपायुक्त शिशिर सिन्हा को गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया।
- गढ़वा के उपायुक्त राजेश कुमार पाठक को नगर विकास विभाग के नगरीय प्रशासन का निदेशक बनाया गया है।
- लोहरदगा उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो को खेलकूद निदेशक बनाया गया है।
- झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के निदेशक सुनील कुमार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- गिरिडीह के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा को पर्यटन निदेशक बनाया गया है। वे झारखंड पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
- स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव वाघमारे प्रसाद कृष्ण को लोहरदगा का डीसी बनाया गया है।
- राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक घोलप रमेश गोरख को गढ़वा का उपायुक्त बनाया गया है।
- पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सूरज कुमार को झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।
- हजारीबाग के उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अभियान निदेशक बनाया गया है।
- खेलकूद निदेशक जिशान कमर को झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है।
- झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नैन्सी सहाय को हजारीबाग का डीसी बनाया गया है।
- सिमडेगा के उपायुक्त सुशांत गौरव को गुमला का डीसी बनाया गया है।
- नगर विकास के नगरीय प्रशासन की निदेशक जाधव विजया नारायण राव को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का उपायुक्त बनाया गया है।
- झारखंड पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक की प्रबंध निदेशक आर रॉनीटा को सिमडेगा का उपायुक्त बनाया गया है।
- आदिवासी कल्याण आयुक्त नमन प्रियेस लकड़ा को गिरिडीह का डीसी बनाया गया है।
- हजारीबाग नगर निगम की नगर आयुक्त गरिमा सिंह को लोहरदगा का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।
- पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे चंदन कुमार को स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.