उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अंतरजातीय युवक से प्रेम संबंध के विरोध में 20 वर्षीय एक लड़की के परिवार के सदस्यों ने उसकी हत्या कर दी और उसके शव को गांव के बाहर खेतों में फेंक दिया।
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना के एक और दुखद मोड़ में, 25 वर्षीय व्यक्ति का शव शामली जिले से सटे रेलवे पटरी पर मिला। इसी युवक के साथ लड़की लगभग एक महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी।
इस बात का संदेह जताया जा रहा है कि अपनी प्रेमिका की मौत का पता चलने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली।
थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया कि इस घटना का उस समय पता चला जब भोरकला थाना क्षेत्र के सिसौली गांव के पानी से भरे खेत में लड़की का अधजला शव मिला।
पुलिस के मुताबिक, कोमल नाम की लड़की जो ब्राह्मण जाति की थी, वह सुगम नाम के एक जाट युवक से प्रेम करती थी।
कोमल का परिवार इस संबंध के खिलाफ था और कोमल का अपहरण करने के आरोप में सुगम के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी।
कोमल और सुगम बृहस्पतिवार को अपने घर लौट आए थे। इसके एक दिन बाद ही कोमल का अधजला शव खेत से मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की प्राथमिकी जांच के बाद कोमल की मां और उसके चाचा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अमित कुमार ने बताया कि नौ फरवरी को वीरपाल की हत्या कर दी गई थी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह की टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया है।
पूछताछ में पता चला कि वीरपाल की पत्नी नेहा का पिछले तीन साल से मुकेश उर्फ सोनू से प्रेम संबंध है। दोनों मिलकर वीरपाल को रास्ते से हटाना चाहते थे।
- ये भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.