89 साल के बुजर्ग ने बीमार बीवी और बेटी की कर दी हत्या, गिरफ्तार होने पर कही यह बात


मुंबई के अंधेरी में 89 साल के एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी और मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग ने दोनों की बीमारी से परेशान होकर सोते समय दोनों की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने कमरे के अंदर ही लाश के साथ पूरी रात बिताई।

पुलिस के मुताबिक, पुरुषोत्तम सिंह गंधोक नाम के बुजुर्ग ने अपनी 81 वर्षीय पत्नी कमलजीत सिंह और 55 वर्षीय बेटी की सोते वक्त हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने फ्लैट को अंदर से बंद करके लाश के साथ पूरी रात बिताई और अगली सुबह बड़ी बेटी को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी।

जब बेटी घर पहुंची तो बुजुर्ग ने कमरा खोलने से इनकार कर दिया और बेटी से पहले पुलिस को फोन करने के लिए कहा। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में कहा कि दोनों कई सालों से कई तरह की बीमारियों से जूझ रही थीं। उनकी तकलीफ वह अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता था, इसलिए उनकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ