गुजरात की इस कंपनी ने 28 बैंकों को लगाया 23 हजार करोड़ का चूना : जानिए कैसे !


  • ABG शिपयार्ड और उसके सीएमडी के खिलाफ CBI ने दर्ज की धोखाधड़ी के केस में FIR

CBI ने बैंकिंग फ्रॉड के केस में ABG शिपयार्ड लिमिटेड और उसके तत्कालीन चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषि कमलेश अग्रवाल और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अगुवाई वाले 28 बैंकों के कंसोर्टियम के साथ कथित तौर पर 22,842 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को लेकर यह FIR दर्ज कराई गई है। CBI द्वारा दर्ज किया गया यह बैकिंग फ्रॉड अब तक का सबसे बड़ा मामला है।

अग्रवाल के अलावा एजेंसी ने तत्कालीन एग्जीक्युटिव डायरेक्टर संथानम मुथुस्वामी, डायरेक्टर्स अश्विनी कुमार, सुशील कुमार अग्रवाल और रवि विमल नेवेतिया एवं एक अन्य कंपनी ABG इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इनके खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी, विश्वास का आपराधिक हनन और पद के दुरुपयोग को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

बैंक ने 8 नवंबर, 2019 को पहली बार शिकायत दर्ज कराई थी. इस पर CBI ने 12 मार्च, 2020 को कुछ स्पष्टीकरण मांगे थे।

इसके बाद बैंक ने उस साल अगस्त में एक बार नए सिरे से शिकायत दर्ज कराई। करीब डेढ़ साल तक छानबीन करने के बाद CBI ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सात फरवरी, 2022 को शिकायत दर्ज कराई।

  • ये भी पढ़ें

रोज नए शख्‍स के साथ सोकर लाखों कमाती है यह लड़की : वजह जानकर होंगे हैरान !



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ