गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक घोड़े को दुलारते हुए फोटो वायरल हो रही है। इस घोड़े का नाम 'विराट' है। जोकि आज अपनी सेवाओं से रिटायर हो गया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह खत्म होने के बाद घोड़े विराट को विदाई दी। 'विराट' ने अपने कार्यकाल के दौरान कई राष्ट्रपतियों को सलामी दी थी।
राष्ट्रपति के बेड़े के विशेष घोड़े 'विराट' को प्रेजिडेंट्स बॉडीगार्ड के चार्जर के तौर पर भारतीय सेना ने विशेष सम्मान दिया है।
विराट को अपनी योग्यता और सेवाओं के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कॉमनडेशन कार्ड से सम्मानित किया गया है।
विराट यह प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाला राष्ट्रपति के अंगरक्षक बेड़े का पहला घोड़ा है। विराट ने रिमाउंट ट्रेनिंग स्कूल हेमपुर से ट्रेनिंग पूरी की थी। घोड़ा विराट 2003 में राष्ट्रपति के अंगरक्षक फैमिली में शामिल हुआ था।
विराट को अपनी योग्यता और सेवाओं के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कॉमनडेशन कार्ड से सम्मानित किया गया है।
विराट को ये सम्मान उसके अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए दिया गया है। आज विराट के रियाटरमेंट के मौके पर पीएम विराट के बारे में बात करते दिखे। उन्होंने विराट को खूब दुलारा। उन्होंने वहां खड़े जवानों से भी विराट के बारे में जानकारी ली।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.