प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने सोमवार को ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा दे रहे थे लेकिन पढ़ाओ की जगह पटाओ बोल गए।
सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं के साथ आम ट्विटर यूजर भी उनके इस वीडियो पर चुटकी ले रहे हैं।
कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा, 'टेलीप्रॉम्प्टर ही नहीं अब तो जुबान भी लड़खड़ा रही है पांच राज्यों में हार का डर है या कुछ और?'
यूपी कांग्रेस ने लिखा, 'ये कौन सा अभियान लॉन्च कर दिया।'केशव चंद यादव नाम के यूजर्स ने कमेंट किया कि नीयत में ही खोट है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.