रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी. उन्होंने हाल ही में अपने संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि वे अपना कोविड टेस्ट करा लें और साथ ही खुद को क्वारंटीन भी करें.
उधर, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी सोमवार को कोरोना वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज लगवाई है. उन्हें यह बूस्टर डोज जयपुर में राजभवन में लगाई गई है.
बता दें कि देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में लगातार चौथे दिन 1 लाख से ज्यादा डेली केस सामने आए हैं। रोजाना तेजी से बढ़ रही नए मरीजों की संख्या तीसरी लहर में पहली बार 1.80 लाख तक पहुंच गई है।
बीते 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 79 हजार 554 नए मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हुई है। 46,441 लोग रिकवर हुए हैं। पॉजिटिविटी रेट 13.29% हो गया है।
- यह भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.