पढ़ाई में बच्चों ने लाए अच्‍छे नंबर, तो स्कूल वालों ने दिया ये अजीबोगरीब इनाम


प्राइमरी स्कूल में बच्चों की उम्र छोटी सी होती है। उन्हें पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अगर कुछ उपयोगी चीज़ या फिर कोई मेडल मिल जाए तो वे उत्साह से भर जाते हैं।

हालांकि चीन की यिलियांग काउंटी में बच्चों को उनके अच्छे प्रदर्शन के बदले जो इनाम मिला, वो आपने इससे पहले कभी, कहीं सुना या देखा नहीं होगा।

यिलियांग काउंटी के शियांगयांग एलिमेंट्री स्कूल के लगभग 20 बच्चों को स्कूल में साल भर उनके बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से सम्मानित किया गया।

ये सम्मान कोई प्रशस्ति पत्र या मेडल नहीं था, बल्कि सुअर के बच्चे थे, जिन्हें बच्चों के माता-पिता अपने साथ उठाकर ले गए।

चीन के युनान प्रांत में आने वाली यिलियांग काउंटी में अर्थव्यवस्था की हालत बहुत अच्छी नहीं है। यहां के शियांगयांग एलिमेंट्री स्कूल में पढ़ने वाले 20 होनहार बच्चों को स्कूल मैनेजमेंट ने इनाम के तौर पर सुअर के बच्चे भेंट किए हैं।

स्कूल की टीचर हाउ चांगलियांग के मुताबिक ये पिगलेट्स शंघाई शियांगवु पब्लिक वेलफेयर फंड की ओर से दिए गए हैं। स्कूल में कुल 65 बच्चे पढ़ते हैं और 4 टीचर्स उन्हें मिलकर शिक्षा देते हैं। 

  • ये भी पढ़ें

कब्र से औरतों की लाश निकाल कर यह शख्‍स करता है यह काम ! जानकर होंगे हैरान !



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ