इसमें बैंक की कुछ सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी के साथ ही मिनिमम बैलेंस की सीमा बढ़ाए जाने और लॉकर का सालाना शुल्क बढ़ाया जाना शामिल है.
बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक चुनिंदा सेवाओं के लिए शुल्क की बढ़ी हुई दरें 15 जनवरी 2022 से लागू हो जाएंगी.
इसके अलावा पीएनबी ने मेट्रो शहरों के ग्राहकों को खाते में क्वार्टली मिनिमम बैलेंस की सीमा मौजूदा 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया है. बैंक के इस फैसले का असर नए और पुराने दोनों ग्राहकों पर पड़ेगा.
शहरी और मेट्रो क्षेत्रों के लिए अगर 10 हजार से कम बैलेंस रहा तो 600 रुपये का चार्ज लगेगा. अभी तक यह 300 रुपये हुआ करता था. यह शुल्क तिमाही आधार पर लिया जाएगा.
ग्रामीण और अर्ध शहरी इलाकों में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर 200 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये प्रति तिमाही चार्ज कर दिया गया है.
हालांकि बैंक ने ग्रामीण और अर्बन इलाकों के कम से कम बैलेंस की सीमा में कोई बदलाव न करते हुए इसको एक हजार रुपये पर ही बरकरार रखा है.
इसके साथ एक्स्ट्रा लार्ज साइज के लॉकर को छोड़कर सभी सेक्टर्स और सभी प्रकार के लॉकरों के लिए लॉकर फीस में वृद्धि की गई है.
शहरी और मेट्रो क्षेत्रों में लॉकर शुल्क में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. छोटे साइज के लॉकर का चार्ज ग्रामीण इलाके में पहले एक हजार रुपये था जो अब 1,250 रुपये होगा. जबकि अर्बन इलाके में यह 1,500 से बढ़कर 2 हजार रुपये हो गया है.
मध्यम साइज के लॉकर का चार्ज ग्रामीण इलाके में 2 हजार से बढ़कर 2,500 और अर्बन इलाके में 3 हजार से बढ़कर 3,500 रुपये हो गया है.
बड़े लॉकर का चार्ज ग्रामीण इलाके में 2,500 से बढ़ाकर 3 हजार रुपये कर दिया गया है. वहीं अर्बन में 5 हजार से बढ़ाकर 5,500 रुपये हो गया.
- यह भी पढ़ें
प्राइवेट पार्ट में सोने के 3 बिस्किट छिपाकर ले जा रही थी महिला : ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे !
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.