ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर जिंदा जला दिया, जानिए कहां हुई मॉब लिंचिंग की यह खौफनाक घटना


झारखंड के सिमडेगा जिले से एक दिल दहलाने वाली आयी है। जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में आक्रोशित ग्रामीणों ने एक युवक को मारपीट कर आग के हवाले कर दिया।

इसमें युवक गंभीर रूप से आग से झुलस गया और उसकी मौत हो गयी। मृतक युवक का नाम संजू प्रधान है। वह लकड़ी का कारोबार करता था।

कोलेबिरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी हो रही है।

उन्होंने कहा कि इस घटना से लोगों में आक्रोश है और माहौल न बिगड़े इसके लिए सिमडेगा एसपी ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है।

कोलेबिरा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हर मामले की जांच कर रही है और मृतक संजू प्रधान पर लगे आरोपों की भी जांच की जा रही है।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक संजू प्रधान ग्रामीणों के पेड़ काट कर बेच दिया करता था।

  • यह भी पढ़ें

ये औरत बच्‍चों को देती थी Adult Party शराब पिला कर होता था ये काम !




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ