राजस्थान के जोधपुर में एक महिला को अपने पति के जन्मदिन पर सरप्राइज देना महंगा पड़ गया।66 उसे लाखों रुपये की चपत लग गई।
दरअसल, पत्नी अपने पति को जन्मदिन पर सरप्राइज गिफ्ट में प्लैट देना चाहती थी, लेकिन उसे धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा। अब पति और पत्नी ने मिलकर थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि अभिषेक जैन व प्रियंका जैन ने नितिन सिंह सिसोदिया और मनसुख सोनी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिसमें लिखा है कि प्रियंका अपने पति अभिषेक को 17 दिसंबर 2021 को बर्थडे पर सरप्राइज देने के लिए पारिवारिक मित्र नितिन सिंह को बताया था कि वो अपने पति को एक फ्लेट गिफ्ट करना चाहती है। इस पर नितिन सिंह ने उन्हें मनसुख सोनी नाम के शख्स से मिलवा दिया।
नितिन सिंह सिसोदिया ने प्रियंका को बताया कि मनसुख सोनी को रुपये की जरूरत है, अगर आप फ्लैट लेती हैं, तो इसमें आपको फायदा हो जाएगा।
प्रियंका ने अपने पति अभिषेक को बताए बगैर ही 5 दिसंबर 2019 के दिन नितिन को वकील अनिल शर्मा के सामने 9 लाख रुपये मनसुख को देकर एग्रिमेंट करवा लिया।
फिर फरवरी 2020 नितिन सिंह ने प्रियंका को बताया कि बिल्डिंग का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही उन्हे फ्लैट मिल जाएगा और आप 20 हजार रुपये कि मासिक किश्त भरते रहो।
इसके बाद जब दस्तावेज मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। बच्चे को अगवा करने की धमकी देने लगा। इसके बाद प्रियंका ने सारी बात अपने पति अभिषेक को बताई।
- यह भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.