कर्नाटक के हावेरी जिले से एक आगज़नी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक 33 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर एक बैंक कार्यालय में आग लगा दी.
आरोपी की पहचान रत्तीहल्ली कस्बे के रहने वाले वसीम हजरत्सब मुल्ला के रूप में हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुल्ला ने कागिनले पुलिस के बैंक शाखा से लोन लेने के लिए एक आवेदन जमा किया था।
बैंक ने उनके आवेदन को अस्वीकार कर दिया क्योंकि उनका सिबिल स्कोर कम था। आरोप है कि लोन का आवेदन खारिज होने से नाराज मुल्ला शनिवार की देर रात बैंक की शाखा में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
खबर के मुताबिक राहगीरों ने धुआं देखा और पुलिस और दमकल कर्मियों को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि आग से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पांच कंप्यूटर, पंखे, लाइट, पासबुक प्रिंटर, कैश काउंटिंग मशीन, दस्तावेज, सीसीटीवी और कैश काउंटर नष्ट कर दिए गए।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कागिनेली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 436, 477, 435 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- यह भी पढ़ें
यहां महिलाएं जबरन बनाती हैं गैर मर्दों से संबंध, पति देखकर भी कुछ नहीं कर पाता
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.