मध्य प्रदेश के बालाघाट की एक महिला के साथ दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। महिला की शादी छत्तीसगढ़ के भिलाई में हुई थी।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, शादी के वक्त पिता ने ढाई लाख रुपये नकद सहित घरेलू सामान दिए। ससुराल पहुँचने के बाद कुछ दिन सब ठीक रहा, लेकिन इसके बाद कम दहेज लाने का कहकर उसे प्रताड़ित करने लगे। महिला के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित नहीं करने का आग्रह भी किया, लेकिन प्रताड़ना कम होने के बजाय और बढ़ गई।
दहेज कम लाने की बात कहकर पति महिला के साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था वहीं जेठ भी दुष्कर्म करने का प्रयास करता व शारीरिक संबंध बनाने दबाव डालता था।
परेशान होकर महिला अपने पिता के घर बालाघाट पहुंची और ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने पति पर अप्राकृतिक कृत्य व जेठ पर रेप की कोशिश के तहत मामला दर्ज करवाया है।
बालाघाट में शिकायत दर्ज होने के बाद भिलाई के सुपेला थाने में मामला कायम किया गया। सुपेला पुलिस फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
- यह भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.