हलवा खाते ही महिला को आया हार्ट अटैक, देखते ही देखते बच्‍चो के सामने चली गई जान !


एक ना एक दिन सभी को मौत आनी ही है। लेकिन कब और कैसे ये कोई नहीं जनता। कई बार तो लोग अच्छी हालत में सोने जाते हैं और नींद में ही उनकी मौत हो जाती है।

लेकिन हाल ही में न्यूकैसल में रहने वाली 31 साल की हन्ना सकीगला की मौत ने तो सभी को हैरान कर दिया।

हन्ना ने अपने बच्चों के साथ आराम से रात का खाना खाया। लेकिन इसके बाद जैसे ही वो मीठे में बनाए मूंगफली के हलवे को खाने लगी, उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक़, घटना 4 जनवरी का है। रात को करीब साढ़े 9 बजे हन्ना अपने बच्चों के साथ डिनर करने के बाद मूंगफली का हलवा खाने लगी।

इसके बाद अचानक उसकी तबियत खराब होने लगी। हन्ना को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई गई।

लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उसे रास्ते में हार्ट अटैक आया और उसी वजह से उसकी मौत हो गई।

हन्ना की बहन स्टेफनी ने डेली मेल ऑस्ट्रेलिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि हन्ना इस दुनिया में नहीं रही। 

  • यह भी पढ़ें

टिकट न मिलने पर फूट-फूटकर रोने लगे बसपा के ये नेता जी : बोले- 67 लाख दिए थे, देखिए VIDEO




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ