संसार में एक से एक विचित्र प्राणी मौजूद हैं। कुछ लोगों के लिए मानवीय रिश्ते सबसे ऊपर होते हैं, तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके लिए पैसे से ऊपर कुछ भी नहीं होता।
ऐसे ही कुछ लोग एक मृत व्यक्ति की पेंशन निकालने के लिए उसकी लाश लेकर पहुंच गए। ये घटना आयरलैंड की है।
आयरलैंड के कार्लो शहर में पुलिस के सामने ये अजीबोगरीब केस आया। यहां के पोस्ट ऑफिस में 2 लोग अपने साथ एक मृत व्यक्ति की लाश लेकर पहुंच गए।
क्योंकि वे उसकी साप्ताहिक पेंशन निकालना चाहते थे। आयरिश पुलिस के पास ये शिकायत पोस्ट ऑफिस के ही किसी कर्मचारी ने पहुंचाई थी।
एमरजेंसी सर्विस को जब घटना की जानकारी मिली, तो मामले की पोल खुली। पुलिस के मुताबिक इस बुजुर्ग शख्स की मौत कॉर्लो इलाके में हुई थी, जिसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
एमरजेंसी सर्विस से मिली सूचना के मुताबिक उसकी उम्र 66 साल थी और अब पोस्टमॉर्टम के ज़रिये इसके बारे में और अधिक पता किया जा रहा है, ताकि कम से कम उनके मरने का वक्त और वजह पता की जा सके।
- ये भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.