दादी के संबंधों में बाधा बन रही थी 3 साल की पोती, प्रेमी ने दुष्कर्म कर की हत्या


दिल्ली के नजदीक नोएडा में एक 50 साल के बुजुर्ग ने तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी। हत्या करने से पहले आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ रेप भी किया। 


पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में बच्ची की दादी की भूमिका भी सामने आई है।


खबर के मुताबिक, इलाहाबास गांव में 28 दिसंबर को एक निर्माणाधीन मकान में तीन साल की बच्ची मृत अवस्था में मिली थी। 


बच्ची की दादी ने 25 दिसंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वह घर से लापता है। बच्ची की लाश मिलने के बाद मामले की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी और मृत बच्ची की दादी के बीच अवैध संबंध थे। हेमंत बच्ची की दादी से शादी करना चाहता था। बच्ची का पिता हत्या के मामले में पहले से जेल में बंद है, जबकि मां बच्ची को छोड़कर मायके चली गई थी। 


बच्ची दादी और उसके प्रेमी के बीच बाधा बन रही थी, इसलिए उन दोनों ने यह षड्यंत्र रचा था।

यह भी पढ़ें 

इस महिला के शरीर में हैं 2 प्राइवेट पार्ट, हर कोई रह गया हैरान : जानिए पूरा मामला




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ