बजट 2022 : बजट के बारे में रोचक तथ्य
Budget 2022: Interesting facts about the budget
1. बजट शब्द दरअसल फ्रेंच शब्द bougette से निकला है, जिसका मतलब होता है चमड़े का बैग या ब्रीफकेस।
2. 1947 से लेकर अब तक देश में 73 आम बजट, 14 अंतरिम बजट और चार खास या मिनी बजट पेश किए जा चुके हैं।
3. आज़ादी के बाद षणमुगम शेट्टी के बाद वित्त मंत्री जॉन मथाई ने पहला संयुक्त-भारत बजट पेश किया था, इसमें रजवाड़ों के तहत आने वाले विभिन्न राज्यों का वित्तीय ब्योरा भी पेश किया गया था।
4. मोरारजी देसाई ने देश के इतिहास में केंद्रीय वित्त मंत्री के तौर पर सबसे ज्यादा 10 बार बजट पेश किए हैं।
5. 1997 में तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने जो बजट पेश किया था उसे 'ड्रीम बजट' कहा गया। इस बजट में उन्होंने कॉरपोरेट टैक्स और इनकम टैक्स में बड़ी कटौती की थी।
6. बजट की छपाई की शुरुआत हर साल नॉर्थ ब्लॉक में हलवा सेरेमनी से होती है। वित्त मंत्रालय में एक बड़ी कढ़ाही में हलवा बनाया जाता है। कोरोना के चलते इस साल पहली बार यह परंपरा नहीं निभाई जा सकी।
7. 2017 से पहले रेल बजट अलग से पेश किया जाता था, लेकिन 2017 में इसे आम बजट में मिला दिया गया।
8. इंदिरा गांधी पहली महिला वित्त मंत्री थीं, जिन्होंने बजट पेश किया। उन्होंने वित्त मंत्री के तौर पर 1970 में बजट पेश किया था। पीएम के अलावा उनके पास वित्त मंत्रालय भी था।
9. 1955 तक बजट सिर्फ अंग्रेजी में छपता था, लेकिन इसके बाद कांग्रेस सरकार ने इसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में छापने की परंपरा शुरू की।
10. 1999 से पहले तक आम बजट शाम 5 बजे पेश होता था, लेकिन 1999 में जसवंत सिंह ने यह परंपरा बदलते हुए सुबह 11 बजे इसे पेश करने की परंपरा रखी.
11. पहले वित्त मंत्री बजट दस्तावेजों के ब्रीफकेस में ले कर आते थे। लेकिन निर्मला सीतारमण 2019 में एक फाइल में बजट के दस्तावेज लेकर आईं। उस फाइल पर राष्ट्रीय प्रतीक छपा था। इसे बही-खाता कहा गया।
12. 2020 में निर्मला सीतारमण ने एक टैबलेट से बजट भाषण पढ़ा था। हालांकि 2018 में यह परंपरा आंध्र प्रदेश और असम में शुरू हो गई थी लेकिन केंद्र ने 2020 में पेपरलेस बजट पेश हुआ।
13. मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 2020 का बजट भाषण सबसे लंबा बजट भाषण था। यह बजट भाषण दो घंटे चालीस मिनट का था।
14. एच. एम.पटेल ने 1977 में अंतरिम बजट पेश किया था। उनका बजट भाषण अबतक का सबसे छोटा था, जिसमें सिर्फ 800 शब्द थे।
15. बजट को आमतौर पर वित्त मंत्री ही संसद में पेश करते हैं, पर अबतक तीन प्रधानमंत्रियों ने भी विभिन्न कारणों से संसद में बजट पेश किया है। तीनों ही पीएम नेहरू-गांधी परिवार के रहे हैं, जिनके नाम जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी हैं.
- ये भी पढ़ें
मोबाइल पर इस तरह देखिए लाइव बजट : ऐसे डाउनलोड करें मोबाइल ऐप
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.