चर्चित लखीमपुर में आंदोलनरत किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर मारने के आरोपी बेटे के बारे में सवाल पूछने पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी भड़क उठे।
उन्होंने पत्रकार से अभद्रता करते हुए उसे रिपोर्टर को डराने-धमकाने की कोशिश भी की। केंद्रीय मंत्री की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह वीडियो सामने आने के बाद टेनी एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं. उनपर पहले भी आरोपी बेटे को बचाने के लिए अपने पद व प्रभाव का इस्तेमाल करने के आरोप लगते रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लखीमपुर खीरी कांड को लेकर एक टीवी चैनल के पत्रकार ने जब मंत्री जी से एसआईटी जांच को लेकर सवाल पूछा तो वो भड़क गए और अभद्रता करने लगे.
आरोप है कि टेनी ने वहां मौजूद एक और पत्रकार का मोबाइल बंद करवाने की भी कोशिश की और कहा ‘बेवकूफी के सवाल न किया करो, दिमाग खराब है क्या बे.’ इसके बाद उन्होंने मोबाइल बंद करा दिया.
ट्विटर पर अपलोड एक वीडियो में टेनी को सवाल पूछने वाले पत्रकार को झिड़कते हुए और धक्का-मुक्की का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है।
बता दें कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर हत्या का केस दर्ज हो चुका है, विपक्ष लगातार टेनी के इस्तीफे की मांग कर रहा है.
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://twitter.com/sandipseth/status/1471048924052045824
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.