एक उम्रदराज महिला का दावा है कि एक्टिव सेक्स लाइफ की वजह से उनकी जान बच गई. महिला का कहना है कि पति ने स्तन में गांठ की पहचान कर ली जो असल में कैंसर निकला. समय रहते पता चलने की वजह से कैंसर फैलने से पहले ही महिला ने इलाज शुरू करा लिया.
52 साल की टीना ग्रे को 2 साल पहले मेनोपॉज हुआ था, हालांकि उन्होंने फैसला किया कि वह सेक्स बंद नहीं करेंगी. टीना ग्रे के पति डेज की उम्र 51 साल है और दोनों ने अपनी सेक्स लाइफ एक्टिव रखी. टीना कहती हैं कि मेनोपॉज ने दोनों को पहले से कहीं अधिक करीब ला दिया.
इंग्लैंड के हैंपशायर में रहने वाली टीना ग्रे ने बताया कि एक दिन उन्हें अपने ब्रेस्ट में कुछ असामान्य महसूस हुआ, उन्होंने पति डेज से पूछा कि बताओ क्या ये पहले जैसा ही है या फिर अलग है.
डेज ने तुरंत गांठ का पता लगाया. टीना ग्रे ने कहा कि मैंने पति के फैसले पर भरोसा किया और सीधे एक डॉक्टर के पास गई. आखिरकार डॉक्टरी जांचों के बाद स्तन में कैंसर की शुरुआत का मामला मिला.
डॉक्टरों का कहना है कि समय रहते इलाज शुरू हो जाने के कारण ही इस बुजुर्ग महिला के शरीर में कैंसर जड़ें नहीं जमा पाया और उसकी जान बचा ली गई.
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.