राजस्थान के कोटा में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक मां पांच मासूम बेटियों को लेकर कुएं में कूद गई। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कुएं में से मां और पांचों बेटियों के शव बाहर निकाले गए।
घटना प्रदेश के कोटा जिले के चेचट थाना क्षेत्र के काल्याखेड़ी गांव की है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। हर कोई शोक व्यक्त कर रहा है।
पति से झगड़ा और गृह क्लेश घटना का प्राथमिक तौर पर प्रमुख कारण माना जा रहा है। झगड़े से परेशान होकर मां अपनी पांच बेटियों को लेकर कुएं में जाकर कूद गई ।
मां और बेटियों की पहचान हो चुकी है। मृतक मां बादाम बाई पत्नी शिवलाल उम्र 45 साल जाती बंजारा निवासी काल्याखेड़ी गांव, जिला कोटा हैं। बादाम बाई की 14 साल की बेटी सावित्री, 7 साल की अंजली, 5 साल की काजल, 3 साल की गुंजन और 1 साल की मासूम बेटी रचना हैं।
सभी के शव पुलिस ने कुएं से बाहर निकाले हैं। साथ ही इनका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा हैं। चेचट थाना पुलिस मृतका बादाम बाई बंजारा के पति शिवलाल से पूछताछ कर रही हैं।
इस घटना में मृतका बादाम बाई बंजारा की दो बेटियां गायत्री और पूनम जिंदा बची है जो घटना के वक्त घर से बाहर थी। पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुटी है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.