पति जबरन बना रहा था संबंध, गुस्‍साई पत्‍नी ने ब्‍लेड से काट दिया प्राइवेट पार्ट


मध्‍य प्रदेश के टीकमगढ़ में संबंध बनाने के दौरान हुआ झगड़ा होने पर पत्नी द्वारा पत‍ि का प्राइवेट पार्ट काट देने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. 


घटना जतारा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है, पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 24 वर्षीय पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया.


ऐसा उस वक्‍त हुआ जब पति अपनी पत्‍नी की  मर्जी के बिना जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था. दोनों के बीच पहले से झगड़ा चल रहा था.


घायल होने पर परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज ले गये. अब पति ने जतारा थाने में पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है. पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.


पुलिस के मुताबिक आईपीसी की धारा 324 के तहत महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है.

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ