भजन से मिलते-जुलते बोल वाले एक गाने पर अपने हॉट डांस को लेकरअभिनेत्री सनी लियोनी फिर से विवाद में घिरती हुई नजर आ रही है।
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सनी लियोनी और शारिब और तोशी को खुलेआम चुनौती दी है कि अगर यूट्यूब से सनी लियोनी के गाने 'मधुबन में राधिका नाचे' को नहीं हटाया तो कानूनी कार्रवाई करेंगे।
गाने के बोल और उस पर आपत्तिजनक डांस को लेकर सनी को माफी मांगने के लिए कहा गया है। विवाद बढ़ने के बाद गीतकार शारिब गाने के बोल बदलने पर तैयार हो गए हैं।
म्यूजिक लेबल सारेगामा ने एलान किया है कि गाने के लिरिक्स को बदला जाएगा। कंपनी ने कहा कि हाल में आई प्रतिक्रिया के बाद गाने के लिरिक्स और गाने के नाम मधुबन को बदलेंगे। कंपनी ने कहा है कि नया गना अगले तीन दिनों में सभी प्लेटफॉर्म पर पुराने गाने की जगह ले लेगा।
गाने को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से कहा था, "कुछ विधर्मी लगातार हिंदू भावनाओं को आहत कर रहे हैं. राधा मां हमारी भगवान ही हैं। अलग से इस देश में राधा के मंदिर हैं। मां राधा की पूजा होती है। ये शाकिब तोशी ऐसा एकाध गीत अपने धर्म पर बना सकते हैं क्या? हमारे धर्म की आस्था एवं हमारे धर्म पर चोट जरूर पहुंचाते हैं।"
सवाल उठाने वालों की दलील है कि राधा के नाम पर जो अपमान हुआ है, उससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.