भैंस चोरी होने की कई खबरें आपने सुनी होंगी। पुलिस कहती है कि हम भैंस नहीं तलाश सकते हैं लेकिन यहां मामला उल्टा है।
गोरखपुर शहर के एक 'यादव जी' के घर चार भैंस आ गई हैं। चारो कहां से आईं किसी को नहीं पता। 'यादव जी' के दरवाजे पर आईं तो दया का भाव दिखाते हुए उन्होंने सभी को चारा देना शुरू कर दिया लेकिन अब वह परेशान हैं।
पांच दिन बीतने के बाद भी भैंसों का कोई मालिक नहीं आया है। यादव जी ने पांच किलोमीटर के दायरे में सूचना भी भेज दी है कि जिनकी भैंस हैं वह आकर ले जाएं लेकिन अब तक कोई नहीं आया है।
यादव जी को डर है कि कहीं कोई अपनी भैंस चोरी होने के मामले में पुलिस में एफआइआर न दर्ज करा चुका हो। पुलिस आएगी और उन्हें चोरी के आरोप में पकड़ ले जाएगी।
रविंद्र यादव बताते हैं कि दो भैंस दूध दे रही हैं। परिवार के लोगों के कहने पर उनका दूध निकाला जा रहा है लेकिन मन में हमेशा यही डर बना है कि कोई चोरी का आरोप लगाकर परिवार को फंसा न दे।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.