लेबर रूम में बच्चे को जन्म दे रही थी महिला, अचानक आ पहुंचा पुराना आशिक और फिर...


इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो काफी पॉपुलर हो रहा है जिसमें उसने खुद से जुड़े ऐसे संयोग का जिक्र किया है जो चौंकाने वाला है। महिला ने बताया कि उसका और उसके एक्स बॉयफ्रेंड का सामना बड़ी ही विचित्र जगह पर हुआ है।

द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक मैडी सिफेली नाम की एक महिला ने अपने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे उसके और उसके पूर्व प्रेमी का हाल ही में आमना-सामाना हो गया।

महिला ने बताया कि वो अस्पताल के जिस डिलिवरी रूम में भर्ती थी, उसी कमरे में उसका एक्स-बॉयफ्रेंड अपनी प्रेग्नेंट पत्नी  के साथ आ गया।

जिस अस्पताल में महिला एडमिट हुई उसके मैटर्निटी वॉर्ड काफी भरे हुए थे। इस कारण एक डिलिवरी और लेबर रूम में दो-तीन महिलाओं को रखा गया था।

जिस लेबर रूम में मैडी अपने पार्टनर कोडी के साथ मौजूद थी उसी में अचानक उसका एक्स-बॉयफ्रेंड अपनी प्रेग्नेंट पत्नी के साथ चला आया।

महिला ने जो वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट किया है उसमें वो काफी हैरान सी लग रही है। मैडी ने ये भी बताया कि बॉयफ्रेंड और उसकी पत्नी को देखकर वो इतनी हैरान हो गई कि अपने पार्टनर से पूरे वक्त धीरे आवाज में बात करती रही।

उसने कहा कि दोनों बेड्स के बीच में पतले कपड़े का पर्दा लगा था मगर दोनों की आंखें एक दूसरे से टकरा गई थीं।

महिला ने बताया कि वो स्थिति उसके लिए बहुत ही ऑकवर्ड हो गई थी। महिला के वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक महिला ने कहा कि अगर वो मैडी की जगह होती तो इस स्थिति में बेहोश हो जाती। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ