5 करोड़ के गहने पहन किन्नर ने निकाला अनोखा जुलूस, देखिए वीडियो


मध्य प्रदेश के विदिशा में किन्नरों की गुरु सुरैया की बग्घी में शोभायात्रा निकाली गई। उन्होंने किन्नरों की शोभायात्रा में 10 किलो सोने यानी करीब 5 करोड़ के गहने पहने। उनके साथ-साथ कई अन्य किन्नरों ने भी बेशकीमती जवाहरात पहने नजर आए।

 ये किन्नर रथ, बाजे-गाजे के साथ जहां से भी गुजरे लोग उन्हें देखते ही रह गए। किन्नर पूरे रास्ते भजनों और डीजे पर डांस करते हुए निकले। इस शोभायात्रा की सुरक्षा में दो दर्जन पुलिसकर्मियों के साथ-साथ कई बाउंसर भी तैनात थे।

गौरतलब है कि, विदिशा में 15 से 24 दिसंबर तक मंगलामुखी किन्नर समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था।

 
कार्यक्रम शहर के विनायक वैकूंट हॉल में आयोजित था। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को उनकी शोभायात्रा निकली। सम्मेलन में देश के अलग-अलग इलाकों से किन्नर शामिल हुए।

इस दौरान भोपाल के मंगलवारा की किन्नर गुरु सुरैया राजसी ठाठ के साथ बग्घी पर सवार हुईं। दूसरी ओर, सागर की रूबी मौसी कार में सवार थीं। उन्होंने जो ज्वेलरी पहनी थी, वह करीब 100 साल पुरानी थी। उनके साथ सागर से ही आए गोलू नायक ने 1 किलो का सोना पहने थे।

किन्नरों ने कहा कि सम्मेलन के दौरान पूरे विश्व के कल्याण और लोगों की खुशहाली की दुआ की गई। शोभायात्रा के दौरान कलश यात्रा भी निकाली गई।

दो किन्नरों को पारंपरिक वेशभूषा में सजाकर माला पहनाई गई। उनके पीछे किन्नरों का हुजूम शामिल हुआ।

ये भी पढ़ें 

'बाथरूम वीडियो' ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी : आप भी देखिए बोल्‍ड अंदाज़




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ