आपका खाता अगर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) में है तो यह खबर आपको झटका दे सकती है. दरअसल, पहली जनवरी से IPPB में 10,000 रुपये अधिक जमा करने या निकालने पर आपको अलग से चार्ज देना होगा.
हालांकि बेसिक सेविंग्स अकाउंट में किसी भी राशि तक का कैश डिपॉजिट फ्री रहेगा. और हर महीने नकद निकासी वाले 4 लेनदेन मुफ्त रहेगी.
चार बार से ज्यादा ट्रांजेक्शन करने के बाद निकासी शुल्क मूल्य का 0.50 परसेंट होगा जो न्यूनतम 25 रुपये प्रति लेनदेन होगा.
दूसरी ओर, डिपॉजिट की बात करें तो बैंक के बचत और चालू खातों में 10,000 रुपये तक का नकद जमा मुफ्त होगा. 10,000 के बाद 0.50 परसेंट शुल्क लगाया जाएगा. जो न्यूनतम 25 रुपये प्रति लेनदेन होगा.
बचत और चालू खातों में 25,000 रुपये तक की नकद निकासी प्रति माह तक मुफ्त होगी और उसके बाद हर ट्रांजेक्शन पर आधा परसेंट चार्ज देना होगा.
आईपीपीबी के वेबसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार, “यह सभी संबंधितों को सूचित करना है कि नकद जमा और नकद निकासी लेनदेन के शुल्क 01 जनवरी 2022 से प्रभावी होंगे. ये कीमतें जीएसटी / सेस के अलावा लागू दरों पर लागू होंगी.” .
इससे पहले, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने 01 अगस्त, 2021 से प्रभावी अपने डोरस्टेप बैंकिंग शुल्क में बदलाव किया था, जो प्रति ट्रांजेक्शन के लिए 20 रुपये है.
बता दें कि आईपीपीबी ग्राहकों को 3 प्रकार के बचत खाते की सर्विस मुहैया कराता है. भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, आप भुगतान बैंक खातों में 1 लाख रुपये अधिक नहीं रख सकते हैं, लेकिन आप IPPB में खाता खोलने पर 1 लाख रुपये से अधिक की राशि स्थानांतरित की जा सकती है.
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.